बवंडर ने मचाई भारी तबाही, चारों तरफ फैली लाशें ही लाशें
बवंडर ने मचाई भारी तबाही, चारों तरफ फैली लाशें ही लाशें
Share:

अमेरिका में तूफान ने खतरनाक कहर बरपाया है। 320 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवाओं ने अमेरिका के 6 प्रदेशों में भारी तबाही मचाई है। इस बवंडर के कारण कम से कम 100 व्यक्तियों की जान चली गई है। खबर के अनुसार, केंटकी (Kentucky) में सबसे अधिक तबाही हुई है। यहां कई इमारतें ढह गई हैं। हजारों व्यक्ति बेघर हो गए हैं। अमेरिका के केंटकी प्रदेश में तूफान से बहुत तबाही हुई है। प्रदेश के मेफील्ड सहित कई क्षेत्रों में भीषण तूफान के कारण कम से कम 100 व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है। ये संख्या और बढ़ सकती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मेफील्ड क्षेत्र में मोमबत्ती कारखाने को तूफान से बहुत हानि हुई है। खबर के अनुसार, तूफान मोमबत्ती कारखाने से टकराया उस वक़्त इसमें सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे। तूफान के कारण कई इमारतें ढई गई हैं, कई घर उड़ गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं कई क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे इतिहास के सबसे बड़े तूफानों में से एक बताया है। केंटकी में तूफान को लेकर यहां के गवर्नर एंडी बेशियर ने इमरजेंसी का ऐलना किया है। प्रशासन ने कहा कि रेस्क्यू की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में उपस्थित है। 

वही केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इस तूफान को अपने प्रदेश के इतिहास का सबसे खतरनाक तूफान बताया है। उन्होंने प्रदेश में आपातकाल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कई स्थान पर लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है तथा आशंका व्यक्त की है कि मृतकों का आँकड़ा 100 के पार पहुंच सकता है। केंटकी में 2 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव का काम जारी है। तूफान में जख्मी व्यक्तियों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 

इज़राइल सरकार ने यात्रा प्रतिबंधों को और 10 दिनों के लिए बढ़ाया

लीबिया से रवांडा लाये गए बहुत से शरणार्थी

अमेरिकी नर्सिंग होम के पास के क्षेत्र में आया बवंडर, 3 की मौत, 5 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -