यूएस मीडिया ने कहा:- दुनिया से दूर हो जाएगा पाकिस्तान
यूएस मीडिया ने कहा:- दुनिया से दूर हो जाएगा पाकिस्तान
Share:

वाॅशिंगटन : उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फैल गया है। हालात ये हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अब भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों की चर्चा हो रही है। हाल ही में यूएस मीडिया ने इस मामले में कहा है कि यदि पाकिस्तान ने भारत के मत को महत्व नहीं दिया तो फिर विश्व समुदाय से पाकिस्तान को भारत अलग कर देगा।

अमेरिका के एक समाचार पत्र में इस मामले में जानकारी दी गई थी जिसमें कहा गया था कि भारत काफी संयमशील है। उसने धैर्य से काम लिया है लेकिन पाकिस्तान भारत के आरोपों को नकार रहा है और उसे उकसा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो फिर भारत पाकिस्तान को विश्व से अलग कर देगा। इस तरह के संकेत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के अपनाए जाने वाले रूख से नज़र आ रहा है।

एक समाचार पत्र ने अपने प्रकाश में यह बात शामिल की कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों की सहायता करती रही तो फिर भारत सैन्य कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा। दरअसल भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए 1960 में सिंधु जल संधि तोड़ने की बात कही और तो और पाकिस्तान से भारत ने मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने की बात भी कही। यदि ये दोनों निर्णय भारत लेता है तो पाकिस्तान को जमकर नुकसान उठाना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -