हैक हुआ अमेरिकी सरकार का कंप्युटर, शक के दायरे में चीन
हैक हुआ अमेरिकी सरकार का कंप्युटर, शक के दायरे में चीन
Share:

वाशिंगटन : इंटरनेट हैकर्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े पाॅवरफुल देश अमेरिका के कंप्युटरर्स को हैक कर लिया गया है। इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि चीन अमेरिकी कंप्युटर को हैक करने में लगा हुआ है। यही नहीं अमेरिकी सरकार के 4000000 कर्मचारियों की जानकारी भी इस कंप्युटर को हैक कर प्राप्त की जा सकती है। अमेरिका के कंप्युटर के हैक हो जाने को बहुत गंभीर माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि साइबर सुरक्षा से जुड़ी इस घटना को लेकर कहा गया है कि वर्तमान संघीय कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ व्यक्तिगत आंकड़े भी प्रभावित हुए हैं।मामले में फेडरल ब्यूरो आॅफ इंवेस्टिगेशन द्वारा मामले में कहा गया है कि घटना को लेकर जिम्मेदारों का सामने लाया जाएगा। 

दूसरी ओर चयन समिति के सदस्यों के साथ सांसद मार्क वार्नर द्वारा कहा गया कि साइबर हमले में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौती दी गई है। यही नहीं लोगों की व्यक्तिगत जानकारी को हैकिंग के माध्यम से हासिल करने की बात भी सामने आई है।

मामले में ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हैकिंग में किसका हाथ है। मीडिया संगठन के अनुसार जांचकर्ताओं का मानना है कि इस कार्य में चीनी सेना द्वारा प्रयास किए गए हैं। बताया जा रहा है कि चीनी हैकरों ने इस तरह की कोशिशें पहले भी की थी लेकिन यूरोप और अमेरिका तक वे हैकरों से परेशान थे। जिसे लेकर यूरोपीय देशों ने काफी प्रयास किए।  अभी भी ये देश चीनी हैकरों को रोकने में लगे हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -