संयुक्त राष्ट्र की आंखों में खटका पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र की आंखों में खटका पाकिस्तान
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र की आंखों में भी खटकने लग गया है। संयुक्त राष्ट्र ने जहां भारत पर हुये आतंकी हमले की निंदा की है वहीं भारत से यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र भारत के साथ है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा है कि आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत के सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के पीछे जिसकी भी साजिश है, वह गंभीर विषय है। मून का यह भी कहना है कि लोगों की जान न जायें, इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिये।

गौरतलब है कि बीते दिन ही कश्मीर के उसी क्षेत्र में सैन्य शिविर पर आतंकी हमला हुआ था। हालांकि भारत ने हमले की निंदा करते हुये पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति बना ली है लेकिन अब भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र ने भी सहनाभूति दर्शाते हुये पाकिस्तान को चेताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने बयान जारी करते हुये कहा कि हम ऐसी घटनाओं पर नजर रखे हुये है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -