गंगा ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
गंगा ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Share:

लखनऊ: यूपी में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है, ज्यादातर जिलों के हालात ख़राब हैं, कई जगह जलभराव तो कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं, उधर मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों में राज्य में भारी वर्षा की संभावना जताई है, प्रदेश में यमुना और गंगा नदी के अतिरिक्त कई अन्य नदियों का भी जल स्तर बढ़ रहा है, गंगा ने तो बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, सोमवार को भारत मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 41 जिलों में वर्षा की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं बारिश की वजह से बने हालत पर नजर बनाये हुए हैं।

भारी वर्षा ने यूपी के अधिकांश जिलों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आने वाले 72 घंटे राज्य में सभी को चौकन्ना और सावधान रहने के लिए कहा गया है मौसम विभाग ने इस के चलते भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने इसीलिए अलग अलग जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किये है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को आज भारी वर्षा की सम्भावना जताई है, 18 और 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में वर्षा हो सकती है वहीं 20 और 21 जुलाई को आसार हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया,  बागपत, मरेठ, हरदोई, गाजियबाद, नोएडा, रायबरेली, अमेठी, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, संत रवि दास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र , बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा और आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना है IMD ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में निरंतर हो रही वर्षा की वजह से गंगा के जल स्तर को बढ़ा दिया हैं, गंगा ने बीते 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2010 में बदायूं के कचलाब्रिज पर गंगा का जल स्तर अधिकतम 162.79 मीटर था। लेकिन इसमें गत दिवस 162.80 मीटर के स्तर को छू लिया। गंगा के अतिरिक्त के यमुना, सरयू, रामगंगा आदि नदियां भी उफान मार रही हैं।

तमिलनाडु के एक और मंत्री पर ED का एक्शन, एजुकेशन मिनिस्टर पोनमुडी के ठिकानों पर रेड, मनी लॉन्डरिंग का मामला

दोस्त संग घूमने गई थी लड़की, अचानक आ गई मौसी तो रेलवे ओवर ब्रिज से लगा दी छलांग

दोस्त ही बना जान का दुश्मन, जरा सी बात पर उतार दिया मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -