यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: जीत गयीं किन्नर काजल किरण, देखिए अन्य विजेताओं की लिस्ट
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: जीत गयीं किन्नर काजल किरण, देखिए अन्य विजेताओं की लिस्ट
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतों की गिनती हो रही है। ऐसे में यहाँ के कई स्थानों पर भारी हंगामा भी हुआ है और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा है। केवल यही नहीं बल्कि यहाँ तो कोरोना नियमों का उल्लंघन होता भी नजर आया है। आपको बता दें कि पंचायत चुनाव की मतगणना घाटमपुर, पतारा व भीतरगांव समेत 10 ब्लाकों के मतगणना केंद्रों में शुरू हुई।इस दौरान कुल 30 एजेंट पॉजिटिव आए। वहीँ दूसरी तरफ बिल्हौर में एक कर्मचारी भी पॉजिटिव निकला। इन सभी एजेंटों को बदल दिया गया। अब यहाँ दूसरे एजेंट तैनात किए गए है। इसी बीच यहाँ से परिणाम आने भी शुरू हो चुके हैं। इस समय हर किसी की नजर विजेताओं की लिस्ट पर है। ऐसे में बुलंदशहर में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम सामने आ गया है। जी दरअसल कनक राजपूत बंगला पूठरी गांव के प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

अन्य विजेताओं की लिस्ट - कानपुर : बिधनू ब्लाक से सेन पश्चिम पारा ग्राम पंचायत से किन्नर काजल किरण ने जीत अपने नाम की। रायबरेली: पचखरा में सीता देवी 702 वोटों से जीत चुकीं हैं। सिद्धार्थनगर : निवर्तमान ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने 194 वोट से जीत अपने नाम की। अंबेडकरनगर: जलालपुर की इंदलपुर ग्राम पंचायत में सुरेश कुमार चौहान 13 वोटों से जीत गए हैं। प्रमोद कुमार गुप्ता ने नंदपुर, कानपुर में ग्राम पंचायत का पद अपने नाम किया है। जी दरअसल उन्होंने सुनील कुमार के खिलाफ 48 वोटों से जीत दर्ज की।

वहीँ रायबरेली में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि (बीडीसी) पद पर पचखरा गुड्डी देवी विजयी हुए हैं। इनके अलावा ऊंचाहार के हटवा ग्राम सभा में सुमित्रा विजयी ने 690 मत पाकर सरिता देवी को हराया है। इसी के साथ निगोहां में प्रधान पद के प्रत्याशी आशीष तिवारी ने जीत दर्ज की है। वहीँ चंदौली की चकिया ब्लाक की ग्राम सभा इसहुल में प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर दो वोट से जीते। इसी के साथ एटा (अलीगढ़) से बद्री प्रसाद, छितपुर (कानपुर) से बाबूलाल कोरी, अटानगर से सुनीता गिरि और बेहटा (लखनऊ) से ललित सिंह जीत गए हैं। वहीँ कुरावली ब्लाक की ग्रामसभा नगला ऊसर से पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत अपने नाम की है।

तमिलनाडु चुनाव परिणाम: एक दशक के बाद फिर सत्ता में लौट सकती है द्रमुक

दिल्ली में ही होगा शाहबुद्दीन का अंतिम संस्कार, शव को बिहार भेजने से कोर्ट का इंकार

जानिए केरल-असम और बंगाल में कौन सी पार्टी चल रही है आगे, किसके सर सजेगा जीत का ताज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -