विकास दुबे की मदद करते थे कई बड़े अफसर, 26 अधिकारियों के पास पहुंचा यूपी सरकार का नोटिस
विकास दुबे की मदद करते थे कई बड़े अफसर, 26 अधिकारियों के पास पहुंचा यूपी सरकार का नोटिस
Share:

लखनऊ: गैंगस्टर विकास दुबे के मददगार और गलत तरीके से उसका असलहा नवीनीकरण करने वाले अफसरों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। शहर में तैनात रहे SDM, ADM सहित अन्य 26 अफसरों को शासन ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। इनमे से 19 अफसर अन्य जिलों में तैनात हैं, जबकि सात अफसर रिटायर हो चुके हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर सभी के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के दोनों असलहा लाइसेंस का केस दर्ज होने के बाद भी फर्जी तरीके से नवीनीकरण हो रहा था। इसके साथ ही जिले में कई वर्षों तक असलहा लाइसेंस की तफ्तीश को कई अफसर दबाए रहे। बिकरू कांड के बाद जब SIT ने जांच की तो उन्होंने बिल्हौर में तैनात रहे SDM, ADM फाइनेंस और ADM सिटी को दोषी ठहराया गया। उनके खिलाफ SIT ने तहकीकात करके कार्रवाई की संस्तुति की थी। अब शासन स्तर से सभी तैनात रहे अफसरों को नोटिस भेजा गया है। इनमे से सात अफसर रिटायर हो चुके है। अब नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण माँगा गया है। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने बताया है कि शासन ने अफसरों के नाम मांगे थे। जो लिखित रूप से शासन को दे दिए गए हैं। बाकी कार्रवाई शासन स्तर से हो रही है।

बता दें कि जिले के 40 हजार असलहों की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें सैकड़ों असलहों की फाइलें नदारद हैं। अब SIT ने जिला प्रशासन से खुद जांच करके असलहा लाइसेंस स्वीकृत करने वाले अफसरों के नाम, पद व वर्तमान तैनाती की जानकारी मांगी है। इसकी जांच जल्द कराकर अफसरों के नाम, पद व तैनाती SIT को भेजी जाएगी। ऐसे में गायब फाइलों और फर्जी बने असलहा लाइसेंस को स्वीकृत करने वाले अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

महिला ने बाथरूम में दिया नवजात को जन्म, कमोड में फंस गया बच्चे का सिर और फिर...

दिल्ली के मशहूर ट्रॉय रेस्टोरेंट में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर

'हिन्दुओं में मुस्लिमों का डर बैठाना चाहते थे..', रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला करने वाले आरोपियों ने कबूला सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -