सुबह हुई विदाई, शाम को मिला एक्स्टेंशन आर्डर
सुबह हुई विदाई, शाम को मिला एक्स्टेंशन आर्डर
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में डीजीपी सुलखान सिंह को केंद्र सरकार ने तीन माह का एक्स्टेंशन दिया है। उनके कार्यकाल को तीन माह बढ़ा दिया गया है लेकिन यह सब काफी नाटकीय तरह से हुआ। सुबह के समय डीजीपी सिंह को विदाई परेड दी गई थी। उनके विदाई समारोह को लेकर हाई टी का आयोजन हुआ था। इसके बाद फिर उन्हें सेवा विस्तार का आदेश मिला।

राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने इस बात की पुष्टि की, कि केंद्र सरकार ने उन्हें एक्स्टेंशन दिया है। इस मामले में जानकारी सामने आई कि एक टाइपिंग ऐरर के कारण ऐसा हुआ। उनके सेवा विस्तार आदेश में 30-9-2017 के स्थान पर 30-6-2017 प्रिंट हो गया था। बाद में गृहमंत्रालय ने इस आदेश में सुधार किया था।

सुलखान सिंह अपने पद पर 31 दिसंबर तक बने रहेंगे। गौरतलब है कि पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार ने एके जैन और श्रीचंद्र दीक्षित को सेवा विस्तार दिया था। अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने सुलखान सिंह को सेवा विस्तार दिया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोटबंदी का समर्थन

योगी कैबिनेट के फैसले को शिक्षा मित्र देंगे चुनौती

डाॅ. महेंद्र कुमार सिंह बने BHU के चीफ प्रोक्टर

BHU लाठीचार्जः प्रोक्टर ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -