हार के डर से 'भाजपा' बौखला गई है: अखिलेश यादव
हार के डर से 'भाजपा' बौखला गई है: अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी को झूठे वादों की महारथी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यूपी के आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित पराजय से डरी भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा, "भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर वन एवं शासन में शून्य है। उसे झूठे वादों में महारत हासिल है। लेकिन अब जनता सच्चाई से भलीभांति परिचित हो गई है।"

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी सरकारों के बीच अंतर भी मालूम है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों के आक्रोश और अपनी पराजय से डरी भारतीय जनता पार्टी में बौखलाहट के हालात हैं। यूपी के पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर कानून-व्यवस्था को लेकर झूठ बोलने का इल्जाम लगाते हुए कहा, ''इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी के राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूर्ण रूप से पंगु है। महिलाएं असुरक्षित हैं। राजधानी लखनऊ में भी दोषी बेफिक्र हैं।''

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आरोप लगाया, ''राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के कार्यकाल में जनता की जिन्दगी और युवाओं के भविष्य के साथ केवल खिलवाड़ हुआ है। महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ रखी है। खर्च बढ़ने एवं कमाई घटने से एक बड़ी आबादी के सपने टूट गए हैं। आक्रोशित लोग वर्ष 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी।''

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -