यूपी निकाय चुनाव: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर भाजपा को बढ़त, कई जगह तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंची सपा!
यूपी निकाय चुनाव: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर भाजपा को बढ़त, कई जगह तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंची सपा!
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निरंतर हार झेल रही समाजवादी पार्टी (सपा) को मेयर चुनावों में भी बड़ा झटका लगा है। मेयर की सीटों पर सपा का खाता भी नहीं खुल पाया है। स्थिति यह बन गई है कि कई नगर निगमों में सपा तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गई है। सपा को भाजपा के साथ ही कांग्रेस और बसपा से भी टक्कर झेलनी पड़ रही है। अभी तो 17 में से पूरी 17 सीटें भाजपा के खाते में जाती नज़र आ रही हैं। 

प्रारंभिक दौर में बसपा के पाले में एक सीट आती दिख रही थी। मगर, अब सभी सीटों पर भाजपा की बढ़त है। कई सीटों पर भाजपा ने जीत भी हासिल कर ली है। मुरादाबाद में सपा चौथे स्थान पर खिसक गई है। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल आर्य जीत चुके हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद कुमार बबलू दूसरे स्थान पर रहे।  यहां सपा तीसरे पर खिसक गई है। सहारनपुर में भाजपा के डॉ अजय कुमार सिंह बसपा को पीछे छोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी यहां भी तीसरे पायदान पर रही। 

शाहजहांपुर में भी सपा तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। यहां भाजपा जीती हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही है। मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया सबसे आगे हैं। दूसरे पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के अनस थे। सपा यहां भी तीसरे पर चल रही थी। मुरादाबाद में भी भाजपा ने बढ़त ले रही है और कांग्रेस दूसरे पायदान पर है। यहां बसपा तीसरे और सपा चौथे नंबर पर चल रही है।  

कर्नाटक के रुझानों को देख ख़ुशी से झूमे दिग्विजय सिंह, बोले- 'MP में भी मिलेगा पूर्ण बहुमत'

कर्नाटक में जहाँ से शुरू हुआ था हिजाब विवाद, जानिए उस उडुपी सीट पर कौन जीत रहा ?

कर्नाटक चुनाव: हेलीकाप्टर-फ्लाइट तैयार, रिसॉर्ट बुक! जीत की खुशबू मिलते ही विधायकों की घेराबंदी में जुटी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -