गिरते स्वास्थ्य को विपश्यना से संभालने की तैयारी कर रहे सीएम केजरीवाल
गिरते स्वास्थ्य को विपश्यना से संभालने की तैयारी कर रहे सीएम केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य इन दिनों ठंड से ठिठुर रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री को भी लगता है सर्दी लग गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हालात ये हैं कि वे संविधान दिवस पर आयोजित किए गए समारोह में भी शामिल नहीं हुए। माना जा रहा है कि वे अपने गिरते स्वास्थ्य के उपचार के लिए फिर से विपश्यना का सहारा ले सकते हैं। दिल्ली विधानसभा के सत्र में भी उन्होंने भाग नहीं लिया है। इसका कारण उनके शरीर में कफ अधिक हो जाना बताया जा रहा है। 

दिल्ली सरकार का दरबार इन दिनों जाम हो गया है। वह भी ठंड से जाम हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सूत्रों का कहना था कि आने वाले समय में विधानसभा सत्र से भी वे दूर रह सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डायबिटीज और क्रोनिक कफ से परेशान हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद वे विपश्यना के लिए फिर वापस अवकाश पर जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद वे उपचार के लिए बेंगलुरू पहुंचे। वहां से स्वस्थ्य होकर वे वापस लौटे थे। उपचार के बाद उनकी खांसी बंद हो गई। केजरीवाल के सहयोगियों का कहना था कि उनके कफ की वापसी से वे परेशान हैं। उन्हें बुखार भी था।

हालांकि वे पारिवारिक चिकित्सकों से सलाह ले रहे हैं। उनका आगामी सप्ताह व्यस्त रहने की संभावना है। दरअसल राज्य सरकार इस सत्र में जनलोकपाल बिल को पेश कर सकती है वहीं एजुकेशन को लेकर भी राज्य की विधानसभा में सरकार प्रस्ताव पारित कर सकती है ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बने हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -