पंचायत चुनाव में बहा खून, सपा विधानसभा अध्यक्ष को मारी गोली
पंचायत चुनाव में बहा खून, सपा विधानसभा अध्यक्ष को मारी गोली
Share:

सुल्तानपुर ​: उत्तरप्रदेश में एक बार फिर चुनाव के दौरान रक्त बह गया। दरअसल यहां पंचायत चुनाव चल रहे हैं। जिसमें सपा के विधानसभा अध्यक्ष को बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। दरअसल वे ग्राम सुल्तानपुर में माॅर्निंग वाॅक पर निकले इसी दौरान उन्हें कुछ आरोपियों द्वारा गोली मार दी गई। इस मामले में यह भी कहा गया है कि सपा नेता राकेश यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रैफर कर दिया गया। मुंशीगंज की घटना को लेकर बसपा नेता भेटुआ ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख जय प्रकाश सहित तीन लोगों को आरोपियों के तौर पर पहचाना गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मसला जिला पंचायत के चुनाव की रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। खबरों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव सुबह अपने घर के सामने माॅर्निंग वाॅक कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावर वाहन पर आए और उन्होंने राकेश यादव पर गोलियां दाग दीं। हमला होते ही यादव असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े।

इस दौरान हमलावर भाग निकले। विधानसभा अध्यक्ष के गनमैन ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा। मिली जानकारी के अनुसार राकेश यादव की पत्नी विजय कुमारी वार्ड 35 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। उनकी टक्कर में जय प्रकाश सामने हैं। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -