मंदिर में घुसकर अज्ञात लोगों ने तोड़ी भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां, रांची में तनाव का माहौल
मंदिर में घुसकर अज्ञात लोगों ने तोड़ी भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां, रांची में तनाव का माहौल
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र किया गया है। राजधानी के बरियातू में डीएवी स्कूल में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। रविवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर में घुसकर प्रभु श्री राम एवं हनुमान सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ डाला। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को देखकर हैरान रह गए। घटना के कारण इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

मंदिर में तोड़फोड़ ऐसे वक़्त पर की गई है जब अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल राममय बना हुआ है। देश के अन्य भागों की तरह रांची में भी घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाए जा रहे हैं। इस बीच रांची में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का षड्यंत्र किया गया। घटना के पश्चात् क्षेत्र के लोगों में रोष है। बड़े आंकड़े में लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की गई। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में श्रीराम जानकी मंदिर में प्रातः जब पुजारी पहुंचे तो प्रतिमाओं को खंडित पाया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन को जानकारी दी तो बड़े आंकड़े में लोग वहां एकत्रित हो गए। 

बीजेपी के सांसद संजय सेठ, रांची के MLA सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर के लोकार्पण से पहले माहौल खराब करने के लिए षड्यंत्र किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआत में इसे चोरी की घटना बताया, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया। बाद में पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए। मंदिर के पुजारी ने कहा कि अगर यह चोरी की घटना होती तो प्रतिमाओं को खंडित क्यों किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से तत्काल ऐक्शन लेने की मांग की।

स्थानीय लोगों के बीच आसानी से छिप जाते हैं छोटे आतंकी समूह, निशाने पर हिन्दू, खुफिया एजेंसियों के लिए पहचानना मुश्किल

बीते 24 घंटों में आए 4000 नए कोरोना केस, देशभर में 4 मरीजों ने गंवाई जान

'सिर्फ निलंबन काफी नहीं, मंत्रियों को बर्खास्त करो..', मालदीव को भारतीय विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -