जो 50 साल में शौचालय नहीं बनवा पाए वो यूपी बनाने की बात करते हैं: स्मृति ईरानी
जो 50 साल में शौचालय नहीं बनवा पाए वो यूपी बनाने की बात करते हैं: स्मृति ईरानी
Share:

रायबरेली: रायबरेली में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बीते शनिवार को कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रबुध्द वर्ग की महिलाओ से संवाद किया। वहीं इस मौके पर स्मृति ईरानी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान रायबरेली का ज़िक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, 'जो 50 साल में शौचालय नहीं बनवा पाए वो यूपी बनाने की बात करते हैं।' वहीं आगे उन्होंने कहा, 'रायबरेली में वर्षों तक एक ही खानदान का राज रहा। उन्हें खुशी इस बात की जहां 50 साल एक ही परिवार ने राज किया वहां भाजपा ने 5 लाख शौचालय बनवाकर दिए। वे (कांग्रेस सपा) चाहते हैं कि गरीब को गरीब रखो क्योंकि गरीब सशक्त होंगे तो हाथ नहीं फैलाएंगे।'

इसी के साथ उन्होंने कानून व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा, 'याद है वो डर जो मात्र शाम के बाद नहीं बल्कि दिन के उजाले में डराता था। याद करिए ज़ब सरेआम महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता था और जो सर्वे सर्वा थे कहते थे लड़के हैं गलती हो जाती है। एक मां दरवाजे पर नज़र टिका कर रखती थी और प्रार्थना करती थी बेटी समय से और सुरक्षित लौटे।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'एन्टी रोमियो स्क्वाड ने 10 हज़ार गिरफ्तारियां की। मनचले आज सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने 218 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किये। यहां 55 हज़ार बैंक सखियां बनी। आज पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 40 लाख महिलाओं के खाते में 6 हज़ार मिला कि वो टीकाकरण करा लें। बेटी पढ़ाओ में प्रदेश में 1 करोड़ 80 लाख बेटियों को लाभ मिला। अगर इन कामों को पसन्द करते हैं तो भाजपा की सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल दें।'

प्लेटफॉर्म पर मरीज को लेने आई एम्बुलेंस को ट्रैन में मारी टक्कर

एक गलती और रद्द हो गई UPTET की परीक्षा

पाबंदियों पर छलका दक्षिण अफ्रीका का दर्द, कहा- 'सजा मिल रही'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -