अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, महिला की मौत
अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, महिला की मौत
Share:

ठियोगः शनिवार के दिन दोपहर लगभग 12 बजे एक आल्टो कार बजरोली पुल के समीप अनियंत्रि होकर खड्डे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार एक महिला की मौत की सूचना है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ठियोग की ओर आ रही थी। और बजरोली पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय वाहन में 3 लोग सवार थेए जिनमें से दिव्या नेगी (35) निवासी खड़ापत्थर की मौत हो गई जबकि अन्य 2 घायलों सितेल गोडूप (40) तथा बसंत बहादुर (23) का ठियोग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना के समय बालूगंज थाना के मुख्य आरक्षी कदवीर चंदेल आल्टो कार के पीछे आ रहे थे। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को ठियोग अस्पताल तक पहुंचाया। दुर्घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -