उमर खालिद ने माना हुई थी अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी
उमर खालिद ने माना हुई थी अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रमुख आरोपी उमर खालिद ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दरअसल उसने पुलिस को बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरू की बरसी पर उसके समर्थन में नारेबाजी की गई थी। उमर खालिद ने यह भी कहा कि अफजल गुरू की फांसी उसके दिल को छू जाती है। यह वाकया उसके दिल के बेहद करीब है। मिली जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम के पोस्टर और प्रचार सामग्री अनिर्बान ने बांटी थी।

इसके पूर्व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई। हालांकि इस मामले में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अन्य तीन आरोपियों को लेकर कहा गया है कि वे अभी भी कैंपस में ही मौजूद हैं। खालिद और अनिर्बान की गुप्त तरीके से पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होने की बात भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार खालिद ने अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी किए जाने की बात को मान लिया है। उसका कहना है कि उसने अफजल गुरू को लेकर नारेबाजी की थी और उसका समर्थन किया था। रात्रि में करीब साढ़े ग्यारह बजे अमर खालिद और अनिर्बान निजी जीप से विश्वविद्यालय के बाहर निकले।

इसके बाद विश्वविद्यालय के एक अन्य गेट पर पहुंचने पर सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ गया। उसने दोनों को पुलिस के पास छोड़ दिया और इसके बाद पुलिस के दो वाहन पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। रात्रि 12 बजे दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया और फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनका मेडिकल करवाया। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -