लूटेरी दुल्हनें : एक पूरा परिवार ही बन गया लूटेरी दुल्हन का गैंग, 25 लड़कों को बनाया शिकार
लूटेरी दुल्हनें : एक पूरा परिवार ही बन गया लूटेरी दुल्हन का गैंग, 25 लड़कों को बनाया शिकार
Share:

जूनागढ़ : लूटेरी दुल्हन से संबंधित कई फिल्में व नाटक आपने देखी होगी, लेकिन कभी हकीकत में लूटेरी दुल्हन देखी है औऱ वो भी जुड़वा। इनका पूरा गैंग है, जो लड़कों को फंसाता था और इन लड़कियों से शादी करवाता था। शादी के कुछ दिनों बाद वो ससुराल का सारा नकदी और जेवर लेकर चंपत हो जाती थी।

कई बार ये कुछ दिनों तक ससुराल में रहती थी औऱ इसके बाद ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर समझौते के नाम पर पैसे वसूलती थी। हाल ही में तोरणिया गांव के रहने वाले संजय रैयाणी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ। संजय की शादी पिछले साल 20 दिसंबर को सेजल कुंवरिया नाम की लड़की से हुई थी।

शादी के बाद सेजल ने यह कहकर सुहागरात मनाने से मना कर दिया कि वह ब्रह्मचर्य व्रत पर है। करीब 8 दिनों तक घर पर रहने के बाद सेजल गहने-जेवरात लेकर अपने मायके चली गई, फिर वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं, उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी।

इसके बाद संजय ने मेहसाणा पुलिस स्टेशन से लेकर गांधीनगर गृह सचिव तक मदद की अपील की। अब तक इस गैंग ने 25 लड़कों को अपना शिकार बनाया। सौराष्ट्र से लेकर गुजरात तक में ऐसे गिरोह फैले हुए है। जानकारी के अनुसार, ये ठग जूनागढ़ के दौलपुर गांव के रहने वाले है।

परिवार में दो सगी बहने हैं, जिनकी मदद से उसकी मां-पिता, भाई और अन्य सदस्य कुंवारे लड़कों को अपने जाल में फंसाया करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -