निशाना एक, मारे गए दो, वो भी एक ही गोली से
निशाना एक, मारे गए दो, वो भी एक ही गोली से
Share:

​नई दिल्ली : दिल्ली में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक ही गोली से दो अपराधियों की मौत हो गई है। घटना तिलक विहार इलाके की है, जहाँ एक हमलावर ने अपने एक दुश्मन को गोली मारी लेकिन गोली लगी दो को। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम दीपक व मोंटू है। वे दोनो ही इलाके के छंटे हुए बदमाश थे। जो पहले एक दूसरे के दोस्त थे और बाद में एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए। अभी कुछ ही दिनों पहले किसी मामले में दोनो सजा काटकर जेल से बाहर आए थे।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब दोनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दीपक ने मोंटू को मारने के लिए शूटर को बुलाया था। जब मोंटू ने दीपक का रास्ता रोकने की कोशिश की तो इसी दौरान उसकी मौत हो गई। गोली पहले दीपक को लगी, इसके बाद उसके शरीर को भेदते हुए गोली मोंटू को लगी।

दोनो को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। मामला तिलक नगर थाने मे दर्ज किया गया है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। अपराधियों के फोन रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -