नदी नहाने गये 2 बच्चों की डुबने से मौत
नदी नहाने गये 2 बच्चों की डुबने से मौत
Share:

नालंदा: बिहार के नालंदा शहर में दो बच्चों की नदी के पानी में डुबने से मौत हो गहै है। बताया गया है कि ये बच्चे नदी नहाने के लिये गये थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है वहीं प्रशासन ने मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

बताया गया है कि हुसैनपुर महमदपुर गांव में दरियापुर निवासी सन्नी एवं संजीव कुमार नामक बच्चे अपने माॅं के साथ राखी बंधवाने के लिये गांव में आये थे। राखी का त्योहार तो इन्होंने गुरूवार को मना लिया था, लेकिन शुक्रवार को ये बच्चे जीद करके नदी नहाने के लिये चले गये थे। बताया गया है कि इन बच्चों के साथ एक व्यक्ति ओर भी था। इसने दोनों को सावधानी से नहाने के लिये कहा था, फिर भी इन बच्चों ने बात को अनसुना कर दिया और नदी के गहरे पानी में चले गये। 

जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चों के मौतों की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई तो वे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम कर, परिजनों को सौंप दिये। अधिकारियों ने  मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार रूपये सहायता देने को कहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -