कश्मीर में आतंकियों ने किया BSF के काफिले पर हमला
कश्मीर में आतंकियों ने किया BSF के काफिले पर हमला
Share:

कुपवाड़ा ​:  कश्मीर क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो भारतीय जवान घायल हो गए। बताया जाता है कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर उस वक्त हमला बोल दिया था जब जवान सर्चिंग अभियान चलाये हुये थे। आतंकियों को तो जवाब दिया गया, बावजूद इसके हमारे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी हमले के बाद सर्चिंग अभियान और अधिक तेज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों पर हमला कुपवाड़ा के लंगेट क्षेत्र में किया गया था। घायल जवानों में एक का नाम सतेन्द्र सिंह बताया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया था लेकिन जवानों को अपने पर हावी होते हुये देख आतंकी मौके से फरार हो गये, अब सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आतंकियों को तलाशने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान न केवल संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है वहीं आतंकियों की भी घुसपैठ में बढ़ोतरी हो गई है।

आज 26 /11 की 8 वीं बरसी, देश अब भी नही भूला खौफ का वो मंज़र

कुलगाम जिले में आतंकी हमले में दो पुलिस जवान शहीद एक घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -