शादी की बंधन में बंधी 'टीवी की पार्वती', मंडप पर हुईं इमोशनल
शादी की बंधन में बंधी 'टीवी की पार्वती', मंडप पर हुईं इमोशनल
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल 'देवों के देव महादेव' शो में 'पार्वती' की भूमिका निभाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर सोनारिका भदौरिया की शादी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनारिका एवं उनके दूल्हे राजा विकास दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वरमाला सेरेमनी का है। सोनारिका एवं विकास एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। वरमाला के वक़्त सोनारिका के चेहरे पर शादी की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। 

हालांकि, सोनारिका भदौरिया भावुक भी होती नजर आ रही हैं। वरमाला के चलते दूल्हा-दुल्हन एक दूजे के प्यार में खोए नजर आए। सोनारिका ने शादी में लाल रंग का हैवी लहंगा चोली पहना है। दुल्हन बनकर वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। मांग में टीका, झुमके एवं हैवी नेकलेस में दुल्हन बनीं सोनारिका पर हर किसी की निगाहें टिक गई हैं। 

वहीं, उनके दूल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी में बहुत जंच रहे हैं। मंडप को बहुत ही सुंदरता से सजाया गया है। शादी की डेकोरेशन बहुत ग्रैंड है। सभी मेहमान दूल्हा-दुल्हन को अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर प्रशंसक नए दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाइयां दे रहे हैं तथा उन्हें हमेशा खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं। 

मुनव्वर फारूकी पर भड़की मन्नारा चोपड़ा, जानिए क्यों?

'किसने कहा 'अल्फा मेल' रोता नहीं...', 'एनिमल' पर भड़के शैलेश लोढ़ा

'ऑनस्क्रीन मां' को दिल दे बैठा था ये मशहूर एक्टर, 5 साल में टूटा रिश्ता, अब इस अदाकारा संग रचाई सगाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -