राष्ट्रपति नही होते तो वो बस आत्म हत्या कर ही लेता....
राष्ट्रपति नही होते तो वो बस आत्म हत्या कर ही लेता....
Share:

इस्तांबुल : जिंदगी से धोखा खाए एक शख्स ने जब आत्महत्या करने की ठानी तो राष्ट्रपति ने उसे ऐसा करने से रोका और इसके बाद वो राष्ट्रपति का हाथ चुमते हुए घर को चला गया। दरअसल तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में एक शख्स आत्महत्या करने के नियत से ब्रिज पर चढ़ा और वो कूदने ही वाला था कि तभी राष्ट्रपति रजप तायीप एदोगान का काफिला उधर से गुजरा। जैसे ही राष्ट्रपति को इस बारे में सूचना मिली उन्होने गाड़ी रुकवाई और सुरक्षा कर्मियों को भेजकर उस शख्स को बुलवाया।

इसके बाद तैयप ने ड़ी का शीशा उतारा और उसे समझाया। इशके बाद उसने खुदकुशी का विचार त्याग दिया और राष्ट्रपति का हाथ चुमते हुए चला गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना इस्तांबुल के बोर्सफोरस ब्रिज की है। यह पुल एशिया को यूरोप से जोड़ता है।

खुदकुशी करनवे वाले की उम्र 30 साल थी और तैयप से पहले भी पुलिस वालों ने उशे समझाने के लिए दो घंटे बर्बाद किए पर वो समझा नही। वो कार से आया था और पुल की रेलिंग पर चड़ गया था। वो किसी पारिवारिक कारण से परेशान था। इस पुल से बड़ी संख्या में लोग छलांग लगाकर आत्म हत्या करते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -