किसान के कपड़े देखकर Mahindra शोरूम वालों ने भगाया फिर जो हुआ सुनकर खुश हो जाएंगे आप
किसान के कपड़े देखकर Mahindra शोरूम वालों ने भगाया फिर जो हुआ सुनकर खुश हो जाएंगे आप
Share:

आजकल कई बेहतरीन किस्से सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में भी एक किस्सा सामने आया है। जी दरअसल यह मामला कर्नाटक के तुमकुर (Karnataka, Tumakuru) का है जहाँ किसान केंपेगौड़ा आरएल (Kempegowda R L) को आखिरकार महिंद्रा बोलेरो पिकअप (Mahindra Bolero Pickup) मिल गई। जी दरअसल केंपेगौड़ा को ये गाड़ी उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की प्रतिक्रिया और कंपनी के माफी मांगने के बाद सम्मान के साथ डिलीवर की गई है। बताया जा रहा है बोलेरो पिकअप मिलने के बाद किसान केंपेगौड़ा ने बयान दिया है।

जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा- "वे (महिंद्रा शोरूम कर्मचारी) मेरे घर आए और माफी मांगी। मुझे बोलेरो पिकअप वाहन पसंद था। मैंने वाहन लोन पर लिया है। शुरुआती पेमेंट कर दिया है। शोरूम वालों ने शुक्रवार को वादे के अनुसार वाहन सौंप दिया। पिकअप लेने मैं शोरूम गया था। मैं इससे उगाई जाने वाली सब्जियां और नारियल को ट्रांसपोर्ट करूंगा।" आप सभी को पता ही होगा कि हाल ही में इस मसले पर महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्ट किया था। जी दरअसल बीते दिनों उन्होंने ट्वीट कर कहा था- '@MahindraRise का मुख्य उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना है। साथ ही व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है और यदि कोई नीति को तोड़ता है तो मामले को बहुत तत्परता से संबोधित किया जाएगा।' वहीं उसके बाद Mahindra Automotive ने ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान जारी कर किसान केंपेगौड़ा से असुविधा के लिए माफी मांगी थी। ऐसे में कंपनी ने कहा- "हमारे डीलरशिप में केंपेगौड़ा और उनके दोस्तों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"

क्या था पूरा मामला?- जी दरअसल, Tumakuru के किसान Kempegowda अपने दोस्त के साथ Mahindra Showroom पर गाड़ी खरीदने गए थे। इस मामले में यह आरोप है कि इसी दौरान एक सेल्समैन ने उन्हें 'गरीब समझकर' अपमानित किया। वहीँ दूसरी तरफ सेल्समैन ने ये तक कह दिया कि किसान के पास 10 लाख छोड़ो 10 रुपये भी नहीं होंगे। इसके जवाब में किसान 30 मिनट के अंदर 10 लाख कैश लेकर Mahindra शोरूम पहुंच गया। वहीँ जब सेल्समैन तुरंत गाड़ी नहीं डिलीवर कर सका तो विवाद हो गया। कुछ समय पहले इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालाँकि अब तो किसान को महिंद्रा बोलेरो पिकअप डिलीवर कर दी गई है।

यहाँ डोसा खाने के बदले मिल रहे हैं 71000 रुपये, बस इतनी छोटी है शर्त

तेलंगाना में भाजपा के उदय को लेकर असुरक्षित हैं के चंद्रशेखर राव: डीके अरुणा

अपने पैरों में क्रीम लगाकार वीडियो बेच रही ये पॉपुलर मॉडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -