तृप्ति देसाई ने किया त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजन
तृप्ति देसाई ने किया त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजन
Share:

नासिक : आखिरकार भू माता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने मंदिरों में प्रवेश के नियम को तोड़ ही दिया। तृप्ति शुक्रवार को नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंची। तृप्ति ने पूजन किया। जब तृप्ति पूजन कर रही थीं तो उन्हें सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार तृप्ति देसाई त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने के बाद जब पूजा कर रही थीं तो महिलाओं के प्रवेश के अधिकार की मांग की गई। तृप्ति को 7 मार्च को त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास में हिरासत में ले लिया गया। 

इस मामले में तृप्ति देसाई ने कहा कि वे मंदिर में प्रवेश कर पूजन कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि वे मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश न दिए जाने का विरोध कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तृप्ति देसाई ने मंदिरों में लैंगिक भेदभाव को लेकर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी।

उल्लेखनीय है कि इस समूह ने शनि शिंगणापुर में मंदिर में चबूतरे पर प्रवेश के प्रयास किया था। इस मामले में भी काफी विरोध हुआ था। इसके बाद महिलाओं को चूबतरे से दूर रहकर दर्शन करने की अनुमति पर समर्थन बना था। इस मामले में शनि देवस्थान ट्रस्ट में महिला सदस्य को भी शामिल किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -