ट्रंप ने की सद्दाम की तारीफ, हिलेरी ने बताया खतरनाक
ट्रंप ने की सद्दाम की तारीफ, हिलेरी ने बताया खतरनाक
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईराक के दिवंगत व पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि सद्दाम ने आतंकियों को मारा था, जो कि अच्छी बात है। उनके इस बयान पर उनकी प्रतिद्धंद्धी हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि इन टिप्पणियों से पता चलता है कि ट्रंप बतौर राष्ट्रपति कितने खतरनाक होंगे।

उत्तरी कैरोलीना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप द्वारा सद्दाम की तारीफ किए जाने के बाद हिलेरी के प्रचार अभियान के जेक सुलीवान ने बयान में कहा कि क्रूर दबंगों की तारीफ के लिए डोनाल्ड ट्रंप की कोई सीमा नहीं है। ट्रंप ने चीन द्वारा तियानानमेन चौक जनसंहार में दिखाई गई सख्ती की तारीफ की, किम जोंग उन द्वारा उत्तर कोरिया में घातक ढंग से शक्ति के केन्द्रीकरण की सराहना की और वह लगातार व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते आए हैं।

सुलीवान ने कहा कि आज फिर ट्रंप ने सद्दाम को महान हत्यारा बताया। सुलीवान ने बताया कि ट्रंप की ओर से क्रूर तानाशाहों के बारे में बेपरवाह ढंग से की गई तारीफें और इतिहास से उनके द्वारा सीखे गए विकृत सबक एक बार फिर यह दिखाते हैं कि वह कमांडर इन चीफ के रूप में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं और वह इस पद के लिए कितने अयोग्य हैं।

ट्रंप ने सद्दाम की तारीफ में कहा था कि वो एक बुरा आदमी था, बहुत बुरा आदमी। लेकिन क्या आप जानते है कि उसने अच्छा काम किया था। उसने आतंकियों को मारा। वे उन्हें अधिकार भी नहीं पढ़ने देते थे। वे बात नहीं करते थे। वे आतंकी थे। बस बात खत्म। आज इराक आतंकवाद का हार्वर्ड बन गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -