बुरहानपुर जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत 6 घायल
बुरहानपुर जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत 6 घायल
Share:

बुरहानपुर। डेढ़तलाई के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में हुई 5 की मौत। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर डेढ़तलाई के पास हाईवे पर पिकअप वाहन और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी मृतक और घायल का निवास जानकारी के अनुसार  सुंदरदेव ताहसील खालवा जिला खंडवा बताया जा रहा हैं। यह घटना महाराष्‍ट्र बार्डर पर हुई है।

वहाँ मौजूद लोगो ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि जहां दोनों वाहन के बीच बुरी तरह भिड़ंत हो गई , जिससे वाहन से लोग नीचे सड़क पर जा गिरे। बताया जाता है कि पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहनों में सवार लोग रोते-बिलखते सहायता की गुहार लगाते नजर आए।

बताया जा रहा है कि ट्रक गन्‍ने से भरा हुआ था, जबकि दूसरे वाहन में मजदूर सवार थे। कुछ घायलों को बुरहानपुर जिला अस्‍पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि गन्‍ने से भरा ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और इसी दौरान वह पिकअप वाहन से टकरा गया। हादसे में पार्वती रामसिंह दिनकर उम्र 32 वर्ष, नंदिनी रामसिंह उम्र 12 वर्ष, दुर्गा कालू तंदिलकर उम्र 14 वर्ष, रमेश मंगल उम्र 35 वर्ष और जामवंती रमेश उम्र 32 वर्ष की मोके पर ही मृत्यु हो गई और बसंती पति श्रीराम, गणेश रामचरण, छारा‍ सिंह श्रीराम, रवींद्र रमेश, मुन्‍नीबाई रामचरण, रामसिंह मोतीलाल, कौशल्‍या जीकेश, जगन कमल और चंदाबाई नानकराम गंभीर रूप से घायल हुए है।

आखिर क्यों पेशावर ब्लास्ट के बाद पाक के रक्षा मंत्री ने की भारत और इजराइल की तारीफ

भारतीय कर रहे विरोध, लेकिन विदेशी दे रहे साथ ! विवादित डॉक्यूमेंट्री पर अब रूस ने BBC को लताड़ा

दुनियाभर में निशाने पर हिन्दू ! ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा में मंदिर पर हमला, लिखे खालिस्तानी नारे
    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -