पति की हरकत से परेशान होकर थाने पहुंची महिला, सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
पति की हरकत से परेशान होकर थाने पहुंची महिला, सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शाहदरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति पोर्न एडिक्ट है ततः उसने शादी के तीसरे ही दिन फिजिकली टॉर्चर किया। इसके अतिरिक्त उसने शरीर को पोर्न स्टार्स जैसा बनाने का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

शाहदरा के रोहतास नगर में 30 साल की महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति पोर्न एडिक्ट है। इसके साथ ही उसने शादी के तीसरे ही दिन फिजिकली टॉर्चर करने, युवती के शरीर को अपनी पसंदीदा पोर्न स्टार जैसा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में शाहदरा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में अपने पति और ससुराल परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके अतिरिक्त महिला ने अपने पति पर ये आरोप लगाए कि वो उसे पॉर्न देखने के लिए विवश करता था। महिला ने पति को पॉर्न एडिक्ट होने का आरोप लगाया। 

इस मामले में पुलिस ने IPC एवं दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर रोहित मीणा ने बताया, महिला की शिकायत पर इस मामले में मंगलवार को हमने IPC की धारा 498 A(किसी महिला का पति या पति का रिश्तेदार उसके साथ क्रूरता करता है), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 34 (सामान्य इरादा) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की तहकीकात शुरुआती चरण में है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए डिजिटल साक्ष्य और अन्य साक्ष्य सुरक्षित किए जा रहे हैं।

भिक्षावृत्ति कराने वालों पर हुई कार्यवाही, CM योगी ने 101 बच्चों को दिए शैक्षणिक किट

'जब तू ना रहबा तब का होई', लालू यादव ने दी PM मोदी को धमकी

यूरोप दौरे के लिए हुआ इंडियन वुमन टीम का एलान 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -