हर तरह के फंक्शन में सूट करते है ये कुर्ते, जाने स्टाइलिंग का तरीका
हर तरह के फंक्शन  में सूट करते है ये कुर्ते, जाने स्टाइलिंग का तरीका
Share:

कुर्ते जैसी इंडियन ड्रेस हर मौके पर आपको क्लासी दिखाती हैं। आप भी देखते होंगे कि मार्किट में कुर्तों की एक से बढ़कर एक वैरायटी उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी पहन सकती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे कुर्ते के बारे में बताएंगे जो आपकी पर्सनेलिटी को एक अलग शेप देने के साथ ही आपको सबसे डिफ्रेंट भी दिखाएंगे।

फ्लेयर्ड कुर्ते: आपको कहीं जाना है और कुछ समझ न आए कि क्या पहनें, तो बिना सोचे समझे आप फ्लेयर्ड कुर्ती को चुन सकती हैं। इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने के कई मौके होते हैं। इसे आप कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही ओकेजन पर फुल हाईट की लैंगिग या प्लॉजो के साथ पहन सकती हैं।

फ्रंट स्लिट डिजाइन: हर लड़की की वार्डरोब में फ्रंट स्लिट डिजाइन वाली कुर्ती जरूर होनी चाहिए। सिंपल पैंट या चूड़ीदार के साथ इसे पहनकर आप लोगों की तारीफें बटोर सकती हैं। वैसे फ्रंट स्लिट डिजाइन वाली कुर्ती को कॉलेज और ऑफिस गोइंग लड़कियां ज्यादा फॉलो करती हैं। अगर आपको कहीं स्पेशल दिखना है तो फ्रंट स्लिट डिजाइन के साथ हल्का सा मेकअप और हेयरस्टाइल बनाकर भी आप आकर्षक का केंद्र बन सकती हैं।

सिंपल कुर्ती और लाइट जूलरी: सिंपल कुर्ती के आपको कई तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। आजकल एक बार फिर से बंटी-बबली स्टाइल यानि कि बड़े कॉलर वाले सिंपल कुर्ते ट्रेंड में हैं। सिंपल कुर्तों में डार्क और लाइट दोनों तरह के कलर अच्छे लगते हैं। इस तरह के कुर्तों के साथ आप अलग अलग तरह की लैगीज, प्लॉजो और स्कर्ट भी ट्राई कर सकते हैं। प्लेन कुर्ते को कूल और डिफ्रेंट लुक देते हुए लाइट वेट जूलरी का प्रयोग करें।

जैकेट वाले कुर्ते: इस तरह के कुर्तों में या तो जैकेट अलग से आती है या ये आपको जैकेट शेप में ही मिलते हैं। मौका चाहे कैजुअल हो या पार्टीवियर, जैकेट वाले कुर्ते हर जगह के लिए परफेक्ट होते हैं। ये कुर्ते सिंपल भी मिलते हैं और प्रिंटेड भी मिलते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें खरीद सकती हैं। इनके साथ आप वेस्टर्न जूलरी और छोटी सी बिंदी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको बालों में पिन लगाना पसंद है तो इस तरह के कुर्ते के साथ जरूर ट्राई करें।

लेटेस्ट ट्रेंड में अपने बॉडी शेप के हिसाब से ऐसे करे सही ट्रॉउज़र का चयन , जाने टिप्स

नयी नवेली दुल्हन को स्टाइलिंग के लिए दीपिका पादुकोणे से लेने चाहिए ये स्टाइलिंग टिप्स

सही ब्रा साइज चुनने में काफी मददगार होंगे ये टिप्स , बॉडी भी दिखेगी परफेक्ट शेप में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -