1 अक्टूबर से नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, शानदार होगा तेजस का सफर
1 अक्टूबर से नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, शानदार होगा तेजस का सफर
Share:

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अपनी नई समय सारिणी घोषित कर दी है। यह नया समय 1 अक्टूबर से लागू होगा। इस समय सारिणी में 50 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई है। अर्थात रेलवे के टाईम टेबल को अपनाने के बाद रेल गाड़ियां कम समय में ही आप तक पहुंचेंगी। इस टाईम टेबल में अंत्योदय एक्सप्रेस, हमसफर, तेजस और उदय एक्सप्रेस को मैनेज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अपने नए टाईम टेबल में 3 तेजस रेल सेवाओं को लेकर जानकारी दी है।

तेजस ट्रेने वाईफाई कनेक्टीवीटी और उन्नत यात्री सुविधाओं से लैस होंगी। तेजस ट्रेनों को शताब्दी क्लास की गाड़ियों में शामिल किया गया है। जिसमें यात्रियों को बेहतर सुविधा और ट्रेंनों के बेहतर संचालन का लाभ मिलेगा। एक तेजस ट्रेन लखनऊ और दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन के मध्य चलेगी। यहां पर कानपुर में रेल का ठहराव दिया जाएगा। एक अनरू तेजस मुंबई सीएसटी व गोवा के करमाली रेलवे स्टेशन के मध्य चलेगी।

यह रेल सेवा सप्ताह में 5 दिन संचालित की जाएगी। इसमें बहुत से ठहराव होंगें। तेजस रेलसेवा को महत्वपूर्ण रेलसेवा माना जा रहा है। रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। जिसमें कोयंबटूर और बेंगलुरू के बीच उदय एक्सप्रेस चलाने का निर्णय भी लिया गया है।

रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -