होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को टू-व्हीलर निर्यातक कंपनियों में पछाड़ा
होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को टू-व्हीलर निर्यातक कंपनियों में पछाड़ा
Share:

भारतीय दो पहिया कंपनीयों में अप्रैल 2016 से मार्च 2017 में लगभग 23.39 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है। कंपनी के मुताबिक यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2015-16 के अपेक्षा लगभग 5.78 प्रतिशत ज्यादा है। आइए जाने दो पहिया वाहनों की स्थिति- 

आपको बता दे की सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स व्दारा जारी  आंकड़ों के मुताबित बजाज ऑटो निर्यातक की सूची में सबसे टॉप पर है। कंपनी ने 16.50 फीसद की गिरावट के साथ 12.18 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है। इस सूची में टीवीएस मोटर दूसरे स्थान पर रही है। टीवीएस ने 1.56 फीसद की हलकी ग्रोथ के साथ 44,572 यूनिट्स स्कूटर, 2.99 लाख यूनिट्स मोटरसाइकिल और करीब 20,152 यूनिट्स मोपेड्स का निर्यात किया है। 

इसके अलावा होंडा टू-व्हीलर ने 41.72 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में लगभग 2.83 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष कंपनी ने 2 लाख यूनिट्स का निर्यात किया था। HMSI भारत की टॉप स्कूटर निर्यात करने वाली कंपनी भी बनी है। होंडा ने निर्यात के मामले में हीरो मोटोकॉर्प को भी पछाड़ दिया है। भारत में होंडा ने हीरो से लगभग 1.30 लाख वाहन ज्यादा निर्यात किए हैं। 

फॉक्सवैगन की टिग्वॉन टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जाने कब होगी लॉन्च

ऑडी जल्द ही शुरू करेगी अपने दो कारों का प्रोडक्शन

जानिए कार को आग लगने से कैसे बचाएं, पढ़े टिप्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -