मुझसे 50 लाख ले लिए, अब पहचान भी नहीं रहे..!, कांग्रेस मंत्री महेश जोशी पर FIR दर्ज
मुझसे 50 लाख ले लिए, अब पहचान भी नहीं रहे..!, कांग्रेस मंत्री महेश जोशी पर FIR दर्ज
Share:

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री बीते 1 साल से विवादों से जूझ रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित विलायत हुसैन ने जयपुर के झोटवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कैबिनेट मंत्री और एक कथित बिचौलिए नित्तम शर्मा पर बोर्ड अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर 50 लाख लेने का इल्जाम लगाते हुए नामजद FIR दर्ज करवाई है।

इस FIR में विलायत हुसैन ने जानकारी दी है कि, उसके बुआ का लड़का आबिद अली परिहार राजस्थान के फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी से पिछली 4 से 5 बार से पार्षद है। उन्होंने बताया कि, नित्तम शर्मा ने मेरे बुआ के लड़के को बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की पेशकश की और जब मैंने हां कर दिया, तो नित्तम शर्मा ने कहा राजस्थान में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी मेरे समधी हैं मैं आपको उनसे मिलवा देता हूं। बकौल, पीड़ित विलायत हुसैन, 'सितंबर 2021 में नित्तम शर्मा ने मुझे बनीपार्क स्थित उमेद पैलेस होटल में मिलने के लिए बुलाया, तो मैं अपनी बुआ के लड़के के साथ उनसे मिलने पहुंचा और वहां चेयरमैन बनाने को लेकर सारी चर्चा हुई।

उसके बाद नित्तम शर्मा हमें कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के रेलवे स्टेशन स्थित आवास पर ले गया। जहां नित्तम शर्मा ने मुझे और मेरी बुआ के लड़के आबिद को महेश जोशी से मिलवाया। वहां नित्तम ने भाई जोशी को मेरे बुआ के लड़के का पॉलिटकल बायोडाटा दिया और कहा कि इन्हें कोई बोर्ड का अध्यक्ष बना दीजिए। उसके बाद महेश जोशी ने मेरे बुआ के लड़के का बायोडाटा सीएम को पहुंचाने की बात कही। उसके बाद नित्तम ने कहा कि बोर्ड का अध्यक्ष बनना है तो एक करोड़ का खर्चा आएगा। मैं महेश जोशी जी को कह दूंगा वह मेरा कहा कभी नहीं टालते। विलायत हुसैन ने कहा कि, उन्होंने एडवांस में 50 लाख रुपए मांगे, मैंने नित्तं शर्मा को 50 लाख रुपए दे दिए, लेकिन उसके बाद उन्होंने मेरा फ़ोन उठाना ही बंद कर दिया, और महेश जोशी के सिविल लाइन स्थित आवास पर गया और उनसे मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया तो महेश जोशी ने पहले तो मुझे पहचानने से मना कर दिया और कहा जिसे पैसे दिए हैं उसी से बात करो। 

सीरिया के अवैध शरणार्थी ने फ्रांस में सरेआम की चाकूबाजी, 8 बच्चे बुरी तरह जख्मी

2024 लोकसभा चुनाव: यूपी में 4 सीट चाहते हैं रामदास अठावले, दिसंबर में लखनऊ में रैली करेगी RPI

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कही ये बड़ी बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -