आपको भी चौका देगी आज की खबर, बिहार के इस हॉस्पिटल में विचित्र बच्चे ने लिया जन्म
आपको भी चौका देगी आज की खबर, बिहार के इस हॉस्पिटल में विचित्र बच्चे ने लिया जन्म
Share:

पटना: कहते है सी दुनिया में कई ऐसी चीजें है जिन पर भरोसा करना बहुत ही मुश्किल है, हर दिन कुछ ऐसी चीजें हमारे सामने आ जाती है, जिसको देखें या उसके बारें में सुनने के बाद हम हैरान ही नहीं बल्कि डर भी जाते है. जी हां आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है जिसे सुनने के बाद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे. ये केस कही और का नहीं बल्कि बिहार के गोपालगंज का है. जहां हाल ही में एक अजीबोगरीब बच्चे  ने जन्म लिया है। एकबारगी तो प्रसूतिकक्ष में प्रसूति कराने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी उसे देखकर डर गए। विचित्र बच्चे के जन्म लेने की जानकारी फैलते ही हॉस्पिटल में उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी। ये केस जिले के हथुआ अनुमंडल हॉस्पिटल में गुरुवार का है। हालांकि जन्म के कुछ देर के उपरांत ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बिहार में इस तरह कई केस देखने को मिला है।  
 
जानकारी के अनुसार जिले के साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बच्चा 3 घंटे ही जीवित रहा लेकिन इस दौरान नवजात को देखकर प्रसूति कक्ष के डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ भी चौक गये। दरअसल बच्चे की त्वचा पर सफेद रंग का आवरण और दोनों आंखें सुर्ख और बड़ी-बड़ी थीं। जबड़े में भी वयस्कों जैसे दांत थे।

क्यों होता है विचित्र बच्चों का जन्म: जंहा इस बारें में डॉक्टर्स ने कहा कि 10 लाख बच्चों में से एक ऐसा होता है। मां-बाप के जेनेटिक म्यूटेशन के कारण से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे अधिक दिनों तक जिंदा भी नहीं रहते हैं। उनकी अधिकतम 7 दिन की आयु मानी जाती है।  

एक बार फिर साथ नजर आएगी शिल्पा-सुनील शेट्टी की जोड़ी, फैंस को खली इस सुपरस्टार की कमी

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज मथुरा कोर्ट में सुनवाई, मस्जिद को हटाने की मांग

जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -