आज होगा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला
आज होगा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला
Share:

जबलपुर/ब्यूरो। हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। सुबह साढ़े 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम तक मतदान चलेगा। इसके बाद देर शाम तक परिणाम भी आ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश व केंद्रीय कानून मंत्री सहित अन्य इस बार में आ चुके हैं। 

हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार, 27 सितंबर को प्रात: 1030 से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना को गति दे दी जाएगी। इसी के साथ परिणाम घोषित किए जाने लगेंगे। 

इस दौरान इसे देश का सबसे हाईटेक बार निरूपित किया गया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां प्राय: सभी तरह की सुविधाएं हैं। शानदार बैठक व्यवस्था वाले वातानुकूलित सभागार से लगी हुई लाइब्रेरी के साथ भोजन-नाश्ते का इंतजाम किया गया है। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का इस बार को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त है। यहां पढ़ने-लिखने के साथ विमर्श का अच्छा वातावरण मुहैया होता है।

चुनरी यात्रा के दौरान मंच से गिरे विधायक

एल्युमिनियम का लाखों का सामान चुरा ले गए चोर

संगीतमयी कार्यक्रम हुआ आयोजित, संगीत रसिकों ने लिया भरपूर आनंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -