PM का मेगा रोड़ शो आज, जीत को लेकर पार्टी उत्साहित
PM का मेगा रोड़ शो आज, जीत को लेकर पार्टी उत्साहित
Share:

नई दिल्ली । 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। गोवा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के लिए जोड़तोड़ में लगी है। मगर होली के पूर्व भाजपा के फेवर में परिणाम आने से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थन बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके प्रचार अभियान की सराहना कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी का विजय चल समारोह निकाला जाएगा। भाजपा संगठन इसकी पूरी तैयारी में लगा है। आज शाम चल समारोह मेरिडियन होटल से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक निकाला जाएगा। मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विजय चल समारोह में शामिल होंगे और यह चल समारोह पैदल ही निकाला जाएगा

विजय चल समारोह मुख्यतौर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को मिली सफलता पर केंद्रित होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल के नेता और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस रैली में शामिल होंगे। विजय चल समारोह पैदल ही निकाला जाएगा। विजय चल समारोह पार्टी कार्यालय पहुंचेगा जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं।

इस चल समारोह के ही साथ भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक आयोजित होगी। जिसमें उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नामों को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के तौर पर लिया जा रहा है। पार्टी का संसदीय बोर्ड इन नामों पर ध्यान दे सकता है और मुख्यमंत्री के नाम को तय कर सकता है।

गोवा में सरकार बनाने में जुटी BJP, गडकरी पहुंचे गोवा

शिवसेना ने कहा जल्द बनेगा राम मंदिर!

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई केसरिया होली

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -