धनतेरस पर नज़र आ रही धन की खनक
धनतेरस पर नज़र आ रही धन की खनक
Share:

रविवार से ही सारा देश दीपावली की जगमागती रौनक में उत्साहित हो गया था। हर कहीं सुबह से दोपहर तक वंदनवार सजाने का कार्य चलता रहा। तो दूसरी ओर शाम होते ही आकर्षक विद्युत सज्जा की जाने लगी। यही नहीं सोमवार को सुबह से ही बाजार में रौनक घुल गई। बर्तन बाजार, सराफा बाजार, होम अप्लायसेंस के शोरूम्स और इलेक्ट्राॅनिक सुपर मार्केट के साथ आॅटोमोबाईल के कारोबारियों की चांदी रही।

लोग अपने शोरूम व प्रतिष्ठान तय समय पर खोलकर त्यौहारी ग्राहकी के लिए तैयार हो गए। इस दौरान भगवान धन्वंतरी की आराधना भी की जाती रही। ऐसे में भगवान धन्वंतरी को हिंदू धर्म में देवताओं के वैद्य के तौर पर माना गया है। ऐसे में वे एक महान चिकित्सक के तौर पर जाने जाते हैं। भगवान को देव पद प्राप्त हुआ।

सुबह से भी भगवान धन्वंतरी का पूजन किया गया। दूसरी ओर हिंदू धार्मिक मान्यता के तहत उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। कहा जाता है कि आरोग्य की कामना के लिए उनका पूजन किया जाता है। सुबह से ही आयुर्वेद चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि का पूजन - अर्चन किया। आयुर्वेद के जनके तौर पर धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जा रहा है। हर कहीं भगवान का स्मरण कर आयुर्वेद के प्रणेता के दौर पर भगवान को याद कर सभी के आरोग्य की कामना की जा रही है।

दरअसल भगवान धन्वंतरि एक हाथ में आयुर्वेद लिए हुए प्रकट हुए तो उनके पास अमृत कलश भी था जो मरणासन्न व्यक्ति को आयुर्वेद के ज्ञान से जीवित कर देता है। उन्हें भगवान विष्णु का स्वरूप भी कहा गया है। भगवान की चार भुजाऐं हैं। उनकी उपरी दोनों भुजाओं में शंख, चक्र धारण किया हुआ है। तो दूसरी ओर भुजाओं में जलूका और औषध है। दूसरे हाथ में अमृत कलश धारण किया हुआ है।

भगवान की प्रिय धातु पीतल मानी गई है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए पीतल आदि के बर्तन खरीदने का विधान भी है। इनका पूजन वैद्य और चिकित्सक कर रहे हैं तो दूसरी ओर बाजार में हर कहीं धन बरसता हुआ नज़र आ रहा है लोग अपने पसंद के सामान की बुकिंग करवाने में लगे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -