इन राशियों के लोग आज अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, जानें अपना राशिफल
इन राशियों के लोग आज अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, जानें अपना राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ नहीं करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज यानी 29 मार्च 2024 का राशिफल...

मेष: गुरु के परिवर्तन से धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक नियोजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वृषभ: बृहस्पति आपकी राशि से आठवें स्थान पर रहेगा। जिससे प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: बृहस्पति आपकी राशि से सातवें स्थान पर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: बृहस्पति आपकी राशि से छठे स्थान पर रहेगा। जो रोग और शत्रुओं का दमन करेगा. हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह: बृहस्पति आपकी राशि से पांचवें स्थान पर आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगा।

कन्या: आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बृहस्पति कुछ पारिवारिक समस्याएं देगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वित्तीय मामलों में जोखिम न लें।

तुला: जीवनसाथी से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वित्तीय मामलों में जोखिम न लें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: आपकी राशि में बृहस्पति का प्रवेश आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शनि, केतु और गुरु की युति राजनीतिक सफलता दिलाएगी।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी लेकिन भाई या पड़ोसी के कारण तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

कुंभ: आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर बृहस्पति होंगे। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक उलझनें रहेंगी।

मीन: बृहस्पति आपकी राशि से दसवें स्थान पर रहेगा। शासन प्रशासन से सहायता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -