टाइटैनिक का मेनू कार्ड...
टाइटैनिक का मेनू कार्ड...
Share:

न्‍यूयॉर्क: दुनिया में 15 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक के साथ-साथ वह पल भी इतिहास में काले अक्षरों से दर्ज हो चुका है। जिस पल में 1500 लोगों को मौत ने अपने गले लगा लिया था। इस घटना के पीछे आज हजारों वजह गिनी जाती हैं। कोई तकदीर को कोसता है तो कोई बुरे सपने की बात करता है, कोई लापरवाही को वजह मानता है तो कोई समंदर को दोषी ठहराता है।

खैर वजह चाहे जो भी हो, आज 100 वर्ष बाद भी टाइटैनिक से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं जो आज भी इस दुनिया में अपना वजूद रखती हैं। ऐसा ही एक जीता जागता गवाह है, टाइटैनिक के यात्रियों द्वारा डिनर के लिए उपयोग किया मेनू कार्ड। जी हाँ सही सुना आपने, टाइटैनिक के ही एक यात्री लिंकन सालोमन ने इसे अपने पास सम्हाल कर रख लिया था। यह वही मेनू कार्ड है जिसमें दर्ज डिशेज बतौर डिनर इस बुरी घटना के कुछ देर पहले लोगों को सर्व की गयी थी।

न्‍यूयॉर्क स्थित लायन हार्ट ऑटोग्राफ्स संस्था ने इस कार्ड को नीलामी के लिए रखा है। संस्था के आयोजकों को उम्मीद है की यह मेनू 50,000 डॉलर से 70,000 डॉलर में नीलाम हो सकेगा। टाइटैनिक से जुड़ी और भी कई चीजें इस नीलामी में शामिल की जाएंगी। यह नीलामी एक सितंबर से शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर तक चलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -