एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, 150 की जान आई सांसत में
एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, 150 की जान आई सांसत में
Share:

मुंबई : एयर इंडिया का विमान एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस प्लेन के क्षतिग्रस्त होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दरअसल एयर इंडिया के विमान का टायर फट गया। प्लेन लैंड कर गया था। इस विमान को धीरे चलाया गया। एयरइंडिया की विमान संख्या ए - 380 की लैंडिंग जैसे ही मुंबई विमानतल पर हुई इस प्लेन का टायर फट गया। प्लेन में 150 यात्री सवार थे। ये यात्री पायलट की कुशलता और उनकी किस्मत से बच गए।

हालांकि कुछ यात्रियों को चोटें जरूर आई हैं। इन यात्रियों को सामान्य उपचार प्रदान किया गया है। इस घटना के बाद विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। दरअसल रनवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया वहीं क्षतिग्रस्त विमान के टायर को बदलने और विमान को रनवे से हटाने का कार्य किया गया। रात्रि 10 बजे यात्री रनवे पर पहुंचे थे।

इस घटना का पता यात्रियों को लगा तो वे सहम गए लेकिन सकुशल लैंड हो जाने पर उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया। एयर इंडिया प्रबंधन द्वारा कहा गया कि इस घटना के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -