आँखों में चढ़ा चश्मा हटवाना चाहते है तो आज ही अपना लीजिये ये टिप्स
आँखों में चढ़ा चश्मा हटवाना चाहते है तो आज ही अपना लीजिये ये टिप्स
Share:

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है आँखों से नजर के चश्मे हटाने के उपाय।  जी हाँ आंखों की नजर कमजोर होने की समस्या से कई लोग परेशान हैं और अपना चश्मा उतारने के लिए कई तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं। लेकिन फिर भी उनकी नजर कमजोरी ही बनीं रहती है। अगर आपको भी आंखों पर चश्मा चढ़ा है तो आप नीचे बताए गए उपायों को करके देखें। नीचे बताए गए उपायों को करने से आपकी नजर सही हो जाएगी और आपको चश्मे से निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं जिन लोगों को चश्मा नहीं चढ़ा है अगर वो इन नुस्खों को करते हैं तो उनकी नजरें सदा सही बनी रहेंगी। घी को हड्डियों और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती हैं। इसलिए जिन लोगों की नजरे कमजोर हैं तो घी खाना शुरू कर दें और रोज दो चम्मच घी खाया करें। घी खाने के अलावा आप दूध में बादाम का तेल भी डालकर पीएं। बादाम का तेल पीने से भी आंखे सही रहती है। हरी सब्जी खाने से आंखों को जरूरी तत्व मिलते हैं, जिसकी वजह से आंखें सही बनी रहती हैं और आंखों की रक्षा कई तरह के रोगों से होती है। हरी पत्तियों वाली सब्जियों के अलावा आप विटामिन सी , विटामिन-ई, सी और ए  युक्त आहार जैसे संतरा, नींबू, दूध, चीज़, गाजर, पालक, पपीता और इत्यादि चीजे भी खाया करें।

ध्यान देने वाली बात ये है कि अधिक समय तक टी.वी देखने से या कंप्यूटर पर काम करने से आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों में दर्द होने लग जाती है। इसलिए आप जब भी  टी.वी  या कंप्यूटर पर काम करें तो 15 मिनट के अंतराल पर अपने हाथों को आपस में रगड़कर अपनी आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा  और काम करते समय आंखों पर अधिक जोर भी नहीं पड़ेगा। मछली का तेल आंखों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होता है और मछली के तेल की कैप्सूल खाने से आंखों की रोशनी सही हो जाती है। अगर आपको अधिक पावर का चश्मा चढ़ा है तो आप रोज मछली के तेल की एक कैप्सूल जरूर खाया करें। ये कैप्सूल खाने से आंखों की रोशनी सही हो जाएगी और आंखें सेहदमंद बनीं रहेगी। सेहतमंद खाना खाने के साथ साथ आंखों की एक्सरसाइज़ करना भी बेहद ही जरूरी होता है। आंखों की एक्सरसाइज़ करने से आंखों में दर्द, जलन और नजर कमजोर होने की समस्या नहीं होती है। आंखों की एक्सरसाइज़ कई तरह की होती है। जैसे कि पलकों को झपकाना, आंखों को चारों तरफ घुमाना और ऊपर देखें । इसके अलावा योगा करने से भी आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। इसलिए आप रोज कम से कम 10 मिनट तक आंखों की एक्सरसाइज करें।

 

प्याज के छिलको के इन स्वस्थ लाभों को जानने के बाद इन्हे नहीं फेकेंगे आप, जाने

इस जापानी तरीके से कुछ ही दिनों में वजन कम दिख सकते है आकर्षक, जाने

सेहत का खजाना है ये एक मखाना, कई रोगो का है इसमें इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -