ऐसा करने पर बना रहेगा आपके भी घर में खुशहाली का माहौल
ऐसा करने पर बना रहेगा आपके भी घर में खुशहाली का माहौल
Share:

घरों में तस्वीर या चित्र लगाने से घर सुंदर दिखता है, परंतु बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाए गए चित्र का प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में श्रृंगार, हास्य व शांत रस उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगाई जानी चाहिए। घर के अन्दर और बाहर सुन्दर चित्र, पेंटिंग  लगाने से ना सिर्फ सुन्दरता बढती है, वास्तु दोष भी दूर होते है।

आप भी इन उपायों को अपनाकर अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं।
1- फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक है। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।
2- लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी नैऋत्य दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना अधिक होती है।
3- यदि आप पर्वत आदि प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें लगाना चाहते हैं तो दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं।
4- नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें ईशान दिशा में लगाना शुभ होता है।
5- वसुदेव द्वारा बाढग़्रस्त यमुना से श्रीकृष्ण को टोकरी में ले जाने वाली तस्वीर समस्याओं से उबरने की प्रेरणा देती है। इसे मुख्य हॉल में लगाना चाहिए।
6— युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वैराग्य, डरावना, वीभत्स, दुख की भावना वाला, करुण रस से ओतप्रोत स्त्री, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ कोई भी चित्र घर में कभी न लगायें।
7— घर में दक्षिण दीवार पर हनुमान जी का लाल रंग का चित्र लगाएं। ऐसा करने से अगर मंगल आपका अशुभ है तो वो शुभ परिणाम देने लगेगा। पूरे परिवार का स्वास्थय अच्छा रहेगा।
8— घर का उत्तर पूर्व कोना (इशान कोण) स्वच्छ रखें व वंहा बहते पानी का चित्र लगायें |
9— अपनी या परिवार की तस्वीर नैऋत्य दिशा मैं लगायें।
10—उत्तर क्षेत्र की दीवार पर हरियाली या हरे चहकते हुए पक्षियों (तोते की तस्वीर) का शुभ चित्र लगाएं। ऐसा करने से परिवार के लोगों की एकाग्रता बनेगी साथ ही बुध ग्रह के शुभ परिणाम मिलेंगे। उत्तर दिशा बुध की होती है।
11— घर में जुडवां हंस के चित्र लगाना लगाना श्रेष्ठ रहता है। ऐसा करने से समृद्धि आती है।
12— घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए। घर में खड़ी लक्ष्मी कभी भी न लगाएं।
13— बच्चों के कमरे में बच्चा जिस तरफ मुंह करके पढ़ता हो, उस दीवार पर मां सरस्वती का चित्र लगाएं। पढ़ाई में रूचि जागृत होगी।
14— बच्चों के अध्ययन कक्ष में मोर, वीणा, पुस्तक, कलम, हंस, मछली आदि के चित्र लगाने चाहिए।
15— बच्चों के शयन कक्ष में हरे फलदार वृक्षों के चित्र, आकाश, बादल, चंद्रमा अदि तथा समुद्र तल की शुभ आकृति वाले चित्र लगाने चाहिए।
16— नवदम्पत्ति जो संतान सुख पाना चाहते हैं वे श्रीकृष्ण का बाल रूप दर्शाने वाली तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं।
17—किचन में केवल अन्नपूर्णा या सब्जी फल की तस्वीर रखें।

ऐसे छोटे छोटे बदलाव से आप के घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचलन होगा। यदि आप पर कर्ज है तो यह उपाय आपको कर्जमुक्त बनाने में भी सहायक होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -