इस बार इस अनोखे तरह से करें गोवर्धन की सजावट, रखे इन बातों का ध्यान
इस बार इस अनोखे तरह से करें गोवर्धन की सजावट, रखे इन बातों का ध्यान
Share:

कल पुरे देश में गोवर्धन पूजा की जाएगी। ये पूजा प्रत्येक वर्ष दीवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस फेस्टिवल में बलि पूजा, अन्न कूट, मार्गपाली जैसे उत्सव पूरे किए जाते हैं। प्रभुः श्री कृष्ण के द्वापर युग में अवतार के पश्चात् अन्नकूट (गोवर्धन) पर्वत पूजा का आरम्भ हुआ था। इसे लोग अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। गोवर्धन पूजा में गोधन मतलब गायों की वंदना की जाती है। हमारे शास्त्रों में गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करती हैं ठीक उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से हमें स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।

वही यदि आप भी गोवर्धन बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हैं कुछ विशेष तस्वीरें जिन्हें देखकर आप अपने गोवर्धन को सजा सकते हैं तथा खूबसूरत बना सकते हैं:-

1. आप गोवर्धन पर इस प्रकार आंखें लगाकर मुकुट पहनाकर तथा गोटे और लेस से सजा सकते हैं। इसे सजाने के लिए आप इसके सूखने की प्रतीक्षा करें। सूखने पर आप अपनी इच्छा मुताबिक श्रृंगार कर सकती हैं।

2. फूलों की सजावट भी गोवर्धन को एक ट्रेंडी लुक दे सकती है। जिस प्रकार आप अपने स्टाइल में परिवर्तन लाते हैं। उसी प्रकार थोड़ा वक़्त देकर आप गोवर्धन को भी खूबसूरती से सजा सकते हैं।
 
3. एक छोटा सा मुकुट तथा मोरपंख लगाकर आप गोवर्धन को एक नार्मल लुक दे सकती हैं। 

4. सफेद अथवा पीले रंग से बिंदियां बनाकर आप प्रभु श्रीकृष्ण की भांति गोवर्धन को भी सजा सकती हैं।

5. गोवर्धन को सजाने का काम इसके सूखने के पश्चात् आरम्भ करें, गीले रहने पर आपकों इसे सजाने में दिक्कत हो सकती है। किन्तु सूखने पर आप इच्छा अनुसार तरीके से सजावट कर सकेंगे।

जानिए किस दिन की जाती है यमराज की पूजा

जानिए हिन्दू धर्म में गाय का महत्त्व

क्यों नहीं काटना चाहिए पीपल का पेड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -