अमिताभ बच्चन की ये ऑनस्क्रीन बहू हो चुकी है रेड लाइट एरिया का शिकार
अमिताभ बच्चन की ये ऑनस्क्रीन बहू हो चुकी है रेड लाइट एरिया का शिकार
Share:

25 सितंबर 1977 में जन्मीं  अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) कई सुपरहिट मूवीज में भी दिखाई दे चुकी है। दिव्या दत्ता पहली बार वर्ष 1994 में आई फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना (Ishq Mein Jeena Ishq Mein Marna)' में दिखाई दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके उपरांत वर्ष  वर्ष 1995 में दिव्या मूवी 'सुरक्षा' में दिखाई दिए। इस मूवी में दिव्या 'बिंदिया' के किरदार में लोगों के मन को भा गई थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर ने कई सुपरहिट मूवी की हैं लेकिन इसी के साथ छोटे कद की दिव्या ने अपने बेबाक अंदाज से लोगों का दिल भी जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या दत्ता ने खुद से साथ घटी एक ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसे याद कर वह आज भी सिहर जाती हैं।

रेड लाइट एरिया में फंस गई थीं दिव्या दत्ता (Divya Dutta): एक साक्षत्कार के बीच दिव्य दत्ता ने उस घटना को याद किया, जब वह विदेश में एक रेड लाइट एरिया मं फंसी और उनके पीछे कई प्रोस्टीट्यूट्स पड़ गई थीं। दरअसल यह घटना वर्ष  2005 की है। जब दिव्या एक इवेंट के लिए अपनी मां के साथ नीदरलैंड गई थीं। इवेंट खत्म होने के उपरांत दिव्या अपनी मां के साथ शहर को घूमने के लिए निकलीं। अपनी मां के साथ घूमते-घूमते दिव्या को पता ही नहीं चला कि कब रेड लाइट एरिया आ गया। इस जगह पहुंचकर दिव्या अपनी मां के साथ फोटो खिंचवाने लगीं। हालांकि इसी दौरान उन्हें प्रोस्टीट्यूट्स ने भी घेर लिया है।

जान बचाने के लिए दिव्या को पड़ा था भागना: साक्षत्कार में अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने कहा था कि वह रेड लाइट एरिया में अपनी मां के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने लग गई थीं। लेकिन उस एरिया में तस्वीरें खिंचवाना प्रतिबंधित था। इस कारण उन्हें प्रोस्टीट्यूट्स ने घेर लिया था। एक्ट्रेस ने बताया था, "मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। मैं वहां से भागने लगी और प्रोस्टीट्यूट्स मेरे पीछे दौड़ने लगी थीं।" दिव्या ने बताया था कि वह ऐसे जैसे उस इलाके से अपनी जान बचाकर भागी थीं। दिव्या दत्ता के इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान हो गई थी।

IPL के बीच अनुष्का संग धूमने निकले विराट

19 साल पुराने घर को छोड़ते हुए भावुक हुईं नेहा धूपिया, कही ये बात

सनी देओल के बेटे ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई, जल्द ही करने जा रहे शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -