स्टेज पर परफॉर्म करते समय अचानक इस मशहूर सिंगर को आया हार्ट अटैक, मौत से सदमे में फैंस
स्टेज पर परफॉर्म करते समय अचानक इस मशहूर सिंगर को आया हार्ट अटैक, मौत से सदमे में फैंस
Share:

बुधवार को ब्राजील से एक दुखद घटना सामने आई है। ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की बीच परफॉरमेंस में मौत हो गई। 30 वर्षीय पेड्रो बुधवार को ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। गाना गाते तथा दर्शकों से इंटरैक्ट करते हुए उन्हें अपनी परफॉरमेंस एन्जॉय करते देखा गया। तत्पश्चात, वो अचानक से जमीन पर गिर गए तथा बेहोश हो गए। ये पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है।

वीडियो में आप पेड्रो हेनरिक को स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गाते देख सकते हैं। वो दर्शकों के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। पेड्रो Vai Ser Tão Lindo नाम का गाना गा रहे थे। व्हाइट पैंट-सूट पहने वो अपनी बाहें फैलाए खड़े थे। दर्शकों में खड़े प्रशंसक भी उनके सुर में सुर मिलाने का प्रयास कर रहे थे। एक लंबा नोट लेने के बाद वो थोड़ा रुके, उनका बैलेंस बिगड़ा और वो स्टेज पर गिरकर बेहोश हो गए। पेड्रो हेनरिक के साथ खड़ा गिटारिस्ट उन्हें देखता ही रह गया।

स्टेज पर गिरने के पश्चात् पेड्रो हेनरिक को तुरंत पास के क्लीनिक लेकर जाया गया। इस बीच भीड़ उन्हें हैरानी में देखती रह गई। क्लीनिक में गायक को मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म करने जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वो बहुत थके हुए हैं। हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल Todah Music ने कहा कि सिंगर को बहुत खतरनाक हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी जान गई। रिकॉर्ड लेबल ने गायक को एक अच्छा और खुशमिजाज इंसान भी बताया, जो सभी का दोस्त था।

श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, जानिए अब कैसी है हालत?

खबरों में छाया ‘कुर्बान’ का ‘प्राइवेट ऑडिशन’, सैफ संग S*X सीन पर बोली करीना कपूर- 'दिक्कत नहीं हुई, हम पहले से ही…'

ट्रोल्स से तंग आए करण जौहर, बीच शो में कर दी ये अश्लील हरकत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -