बिग बॉस के इस मशहूर कपल का हुआ ब्रेकअप, खुद किया कंफर्म
बिग बॉस के इस मशहूर कपल का हुआ ब्रेकअप, खुद किया कंफर्म
Share:

टेलीविज़न टाउन के मोस्ट फेवरेट कपल समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो करने की खबरें सामने आई थीं। इसके पश्चात् से ही उनके अलग होने की अटकलें थीं। वही अब ब्रेकअप की इन खबरों की पुष्टि हो गई है। समर्थ के मैनेजर ने अभिनेता का ईशा संग ब्रेकअप कंफर्म किया है।

एक इंटरव्यू के चलते समर्थ के मैनेजर ने बताया कि ईशा एवं समर्थ अब साथ नहीं हैं। समर्थ अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहते। एक्स कपल के ब्रेकअप के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पिछले दिनों उन्होंने होली साथ में मनाई थी। दोनों साथ में खुश थे। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उनका रिश्ता टूट गया, इसकी खबर नहीं है। रियलिटी शो बिग बॉस में ईशा के अफेयर्स की पोल खुली थी।

फिर अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी ने दावा किया था ईशा का समर्थ संग रिलेशनशिप लंबा नहीं टिकेगा। बिग बॉस खत्म होने के कुछ महीनों बाद रिश्ता टूट जाएगा। उनकी भविष्यवाणी आखिरकार सही साबित हुई। दोनों की बिग बॉस 17 में रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थी। स्क्रीन पर वो कई बार इंटीमेट हुए थे। उड़ारिया के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी। समर्थ से पहले ईशा का रिलेशनशिप अभिषेक कुमार संग था। बिग बॉस हाउस में ईशा के साथ दोनों दिखाई दिए थे।

बिग बॉस फैंस के लिए बुरी खबर, कैंसिल हो गया OTT का सीजन 3!

शुरू होने जा रहा है ये मशहूर शो, प्रोमो देख झूमे फैंस

मुनव्वर फारूकी नहीं... खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगी बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -