तीसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है बॉलीवुड का ये मशहूर कपल! एक्टर ने बताया सच
तीसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है बॉलीवुड का ये मशहूर कपल! एक्टर ने बताया सच
Share:

बॉलीवुड का सबसे चर्चित और प्यारे कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के फिर से माता-पिता बनने की खबरें हैं। उनके पहले से दो बच्चे हैं। हाल ही में जेनेलिया को एक इवेंट में शॉर्ट ऑउटफिट में देखा गया था। इसमें उनका टमी फैट देख यूजर्स अनुमान लगाने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं तथा उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा है।

जेनेलिया टमी पर हाथ रखकर पति रितेश के साथ पोज देती दिखाई दी। कपल का वीडियो वायरल हुआ तथा लोगों ने 36 वर्षीय जेनेलिया के तीसरी बार गर्भवती होने के अनुमान लगाए। लेकिन बता दे कि जेनेलिया प्रेग्नेंट नहीं हैं। रितेश ने इन खबरों को सरासर गलत बताया है। रितेश देशमुख ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने वाली न्यूज का स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 2-3 बच्चे और होने से मुझे कोई परेशानी नहीं है। किन्तु दुर्भाग्य से ये खबरें गलत हैं।

जेनेलिया और रितेश ने 2012 में शादी की थी। दोनों की हिंदू एवं क्रिश्चियन वेडिंग हुई थी। कपल के दो बेटे हैं। 2014 में बड़ा बेटा रियान पैदा हुआ। फिर 2016 में राहिल का जन्म हुआ। दोनों बच्चों संग कपल फैमिली फोटो डालता रहता है। उनका प्रेम विवाह हुआ था। सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। जेनेलिया और रितेश के बीच 9 वर्ष का अंतर है। उनकी चुलबुली जोड़ी लोगों को पसंद आती है। कपल साथ में काम भी कर चुका है। हिंदी एवं मराठी, दोनों सिनेमा में वे काम करते हैं।

सूरज पंचोली को फिर हुआ प्यार, खुद किया खुलासा

श्री राम के बाद अब 'महादेव' का किरदार निभाएंगे प्रभास, इस फिल्म में आयेंगे नजर

जब डॉक्टर्स ने दी शिल्पा शेट्टी को मारने की सलाह! खुद एक्ट्रेस ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -