तुनिशा के सुसाइड को इस मशहूर एक्टर ने बताया बचकाना, पेरेंट्स पर उठाए सवाल
तुनिशा के सुसाइड को इस मशहूर एक्टर ने बताया बचकाना, पेरेंट्स पर उठाए सवाल
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की खुदखुशी का मामला ख़बरों में बना हुआ है। तुनिशा की मौत पर प्रशंसक और सेलेब्स दुख जता रहे हैं। तुनिशा का जिंदगी खत्म कर लेना हर किसी को हैरान कर रहा है। लेकिन इंडस्ट्री में निरंतर ऐसे सुसाइड केसेज क्यों देखने को मिल रहे हैं? वही इस पर दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुकेश खन्ना ने नया वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने तुनिशा सुसाइड केस पर बात की। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में लड़कियों के यूं खुदखुशी करने पर सवाल उठाए तथा उनका जवाब भी दिया। मुकेश खन्ना ने ऐसे मामलों में लड़कियों के माता-पिता को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने तुनिशा के माता-पिता पर सवाल उठाए हैं। अभिनेता ने तुनिशा सुसाइड केस को बचकानी घटना बताया है। मुकेश खन्ना ने इसे लव जिहाद का केस नहीं माना। वे बोलते हैं- हर खान जरूरी नहीं है इस तरीके के काम करता हो। ये हो रहा है केवल बचकानी उम्र के पड़ाव पर होती बचकानी घटनाओं की वजह से। तुनिशा चली गई है, उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है। मगर उसकी जड़ के पीछे जो है उसपर कोई बात नहीं करता।

वे कहते हैं- सभी तुनिशा को लेकर हैरान हो रहे हैं। सबसे बड़े कसूरवार लड़कियों के माता पिता हैं। लड़के स्वयं को संभाल ही लेते हैं। लड़कियां इमोशनली अटैच्ड होती हैं। फिर जब वो धागा टूटता है तो जिंदगी समाप्त कर लेती हैं। जो लड़की बॉयफ्रेंड को खुदा मानती है, उसे पता चले कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो सोचिए उसके दिल पर क्या गुजरती होगी। तुनिशा का दिल टूटा तथा घातक फैसला लिया। माता-पिता बच्चे को अकेला न छोड़े, नहीं तो हर बच्चे का ऐसा ही हाल होगा। मुकेश खन्ना ने बताया कि खुदखुशी 1-2 मिनट का अवसाद होता है। उस समय यदि कोई दोस्त, माता-पिता वहां मौजूद होता तो शायद तुनिशा नहीं मरती। हर माता-पिता को अपनी लड़कियों को मायानगरी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। हर महीने माता-पिता को बच्चों से मिलना चाहिए। उसका हालचाल पूछे, उसके दोस्त बने। ऐसे में अवसाद के उन कुछ मिनटों में वो अपनों से बात कर पाएगी। मुकेश खन्ना ने अपना ये व्लॉग माता-पिता को डेडिकेट किया है। उनके अनुसार, इंडस्ट्री का माहौल अब बदल गया है। 30-35 दिनों तक शो की शूटिंग चलती है। इससे आपका सह-कलाकार संग जुड़ाव होता है। लड़की उस पर निर्भर हो जाती है। उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री को भी शोज में खुदखुशी को ग्लैमराइज न करने की अपील की है। 

VIDEO! फिर कपड़े उतारकर कैमरे के सामने आ गई उर्फी जावेद, देखकर छूटे फैंस के पसीने

बिग बॉस से बाहर आते ही फूटा अंकित गुप्ता का गुस्सा, जानिए क्या कहा?

'हालात जो हो, मां-बाप होने चाहिए...' तुनिषा शर्मा की मौत पर बोले अंकित गुप्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -