'यह चुनाव आपके लिए नहीं, कर्नाटक के लिए है..', प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
'यह चुनाव आपके लिए नहीं, कर्नाटक के लिए है..', प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
Share:

बैंगलोर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, पीएम मोदी की तरफ से कांग्रेस पर 91 बार खुद को गालियां देने का इल्जाम लगाया गया था। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव कर्नाटक का हो रहा है, मगर पीएम मोदी केवल अपने बारे में बात कर रहे हैं। तुमकुर जिले के तुरुवेकेरे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बात कही है। राहुल ने कहा कि, 'आप कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए आए थे, मगर कर्नाटक की ही कोई बात नहीं की। इसकी जगह केवल अपने संबंध में ही बात करते रहे।'

राहुल ने आगे कहा कि, 'यह चुनाव आपके संबंध में नहीं है। कर्नाटक और उसकी जनता के लिए हो रहा है।' उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति पर नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी इस चुनाव का मुद्दा नहीं हैं। उन्हें इस बात को समझना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि, 'आपने कहा कि कांग्रेस ने आपको 91 दफा गालियां दी हैं। मगर, आपने कर्नाटक के संबंध में कोई बात नहीं की।' राहुल गांधी ने इस दौरान कर्नाटक में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने कहा कि, 'आपने कर्नाटक में बीते तीन वर्षों से जारी 40 फीसद कमीशन को लेकर क्या किया?'

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने तो अपने भाषणों में कभी मुख्यमंत्री बोम्मई या फिर बीएस येदियुरप्पा का भी नाम नहीं लिया। हर भाषण में वह अपने बारे में ही बात करते रहे। बता दें कि, इससे पहले रविवार (30 अप्रैल) को कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीधे पीएम मोदी पर ही निशाना साधा था। प्रियंका ने कहा था कि प्रधानमंत्री को मेरे भाई राहुल गांधी से सीखना चाहिए। प्रियंका ने कहा था कि, 'मैंने पहली बार ऐसा पीएम देखा है, जो कहता है कि मुझे गालियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री के पास लोगों की समस्याओं की लिस्ट नहीं है, बल्कि खुद के बारे में जो कहा गया, उसकी लिस्ट है। मोदी जी, मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए। जो कहता है कि गाली क्या, मैं देश के लिए गोली भी खा लूंगा।'

फ़िल्मी गीतों पर थिरकते दिखे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, देखिए Video

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार साय

पीएम मोदी को लेकर ऐसी बात कह गए कर्नाटक सीएम, जिसे सुन हर कोई हुआ हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -