अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये नगर
अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये नगर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र का अहमदनगर अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाने वाला है. इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी भी प्रदान कर दी है. कैबिनेट ने एलान किया है कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाने वाला है.  शहर का नाम बदलने के सरकार के प्रस्ताव का एलान सबसे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने की थी. 

खबरों का कहना है कि अहमदनगर शहर का नाम अहमद निज़ामशाह के नाम पर पड़ा था, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में निज़ामशाही राजवंश और अहमदनगर शहर की स्थापना भी की थी. अगर महाराष्ट्र के शहरों के नाम बदलने की बात की जाए तो 2022 में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः संभाजी नगर और धाराशिव किया गया था. औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब और निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था.

औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने की मांग सबसे पहले दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने ही की थी. यह मांग उनके द्वारा कई दशकों से उठती हुई दिखाई दी है. हालांकि, उद्धव ठाकरे ने अपनी गवर्नमेंट गिरने से पहले सीएम के रूप में अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में इन नामों को बदलने का निर्णय भी कर लिया है. हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी कथित तौर पर इस फैसले से खुश नहीं थे. ये  निर्णय राज्य कैबिनेट द्वारा पारित किया गया था.

रमजान में आसानी से घटाएं पेट की चर्बी, जानिए कैसे?

आप गर्भवती हैं या नहीं? बिना टेस्ट करे इन साइलेंट लक्षणों से करें पता

महिलाओं को जरूर फॉलो करना चाहिए ये पर्सनल हाईजीन टिप्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -