25 साल से लिव-इन में रह रहे थे साथ, जरा से झगड़े के बाद डाल दिया एसिड और फिर...
25 साल से लिव-इन में रह रहे थे साथ, जरा से झगड़े के बाद डाल दिया एसिड और फिर...
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ गिरगांव क्षेत्र में महिला पर एसिड अटैक हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 62 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस अफसरों ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला और अपराधी बीते 25 वर्षों से लिव-इन में रह रहे थे। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले महिला और अपराधी के बीच झगड़ा हुआ था तथा गुस्से में महिला ने अपराधी को घर से बाहर निकाल दिया था। दो दिन बाहर रहने के पश्चात् घर लौटे व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, महिला हमले के पश्चात् बुरी तरह झुलस गई है। उसका उपचार चल रहा है।

मुंबई पुलिस ने 62 वर्षीय व्यक्ति को अपने लिव-इन पार्टनर पर एसिड फेंकने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। गिरगांव के फनस वाडी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता इस घटना में 40 प्रतिशत झुलस गई है तथा उसका उपचार चल रहा है। अपराधी महेश पुजारी और महिला बीते 25 वर्षों से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। हालांकि, हाल के दिनों में दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। कहा जा रहा है कि महिला ने अक्सर कहा-सुनी के चलते अपराधी पर घर छोड़ने का दबाव बनाया।

2 दिन से घर से बाहर रहने के पश्चात् महेश वापस आया एवं शुक्रवार प्रातः 5.30 बजे पीड़िता पर उस समय तेजाब फेंक दिया, जब वह पानी लाने के लिए निकली थी। महेश तेजाब प्लास्टिक की बोतल में भरकर लाया था। गंभीर तौर पर चोटिल महिला को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि अपराधी को मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका से मिलने के लिए नहीं थे पैसे तो नाबालिग ने उठा लिया ये बड़ा कदम

मिलने नहीं आई, तो सिरफिरे युवक ने पति को भेज दिए युवती के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ गिरफ्तार

2 सहेलियों के साथ मिलकर महिला ने अपने ही पति के साथ कर दी ऐसी हरकत, पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -