लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं ये अटका हुआ पत्थर
लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं ये अटका हुआ पत्थर
Share:

गोल्डन रॉक, म्यांमार: आपने कई चमत्कारिक चीजों के बारे में सुना होगा किन्तु जिस चीज का जिक्र हम यहाँ करने जा रहे हैं वो एक पत्थर हैं जो एक चमत्कार की वजह से लोगो की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं.म्यांमार में करीब 25 फीट ऊंचाई का एक ऐसा भारी-भरकम पत्थर है जो एक दूसरे पत्थर के तीखे ढाल पर अटका हुआ हैं ये अपने आप एक चमत्कार ही हैं की इतना भारी पत्थर कैसे किसी ढाल पर अटका हुआ हैं.

यह स्थान बर्मा के बुद्धिस्ट लोगों का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है. लोग इस पत्थर को गोल्डन रॉक या क्यैकटियो पगोडा भी कहते हैं. धीरे-धीरे ये पत्थर लोगो की आस्था का केंद्र बन गया  नवंबर माह से मार्च माह के बीच यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालू इस पत्थर की पूजा करने आते हैं.

ये पत्थर जिस प्रकार से एक छोटे से पत्थर की आड़ में अटका हुआ हैं उसे देखते हुए तो लगता हैं की ये पत्थर कभी भी नीचे गिर जायेगा किन्तु ये पत्थर सालो से उसी जगह पर अटका हुआ हैं. जिस वजह से ये पत्थर कई लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ हैं. स्थानीय लोगों का मानना है जो भी व्यक्ति यह वर्ष में 3 बार इस पत्थर के दर्शन करता हैं, उनके धन और शोहरत में बढ़ोतरी होती है.   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -